फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से घायल वृद्ध की मौत, तीन घायल

Sat, 24 Jun 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
भक्तों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, महिला की मौत 30 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के सोतिल गांव में गुरुवार देर शाम को ट्रैक्टर पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं तीन लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले बिना पुलिस को सूचना दिये शव लेकर घर चले गए। जबकि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुसरधारा से एक ट्रैक्टर सोतिल गांव में घर छाने के लिए बांस लेने के लिए आया था। गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बांस लादकर ट्रैक्टर सोतिल से मुसरधारा वापस जा रह था। ट्रैक्टर पर ड्राइवर समेत कुल सात लोग सवार थे। जब ट्रैक्टर सोतिल गांव की बस्ती से बाहर निकला उसी समय अचानक एक भैंस गाड़ी के सामने आ गया। भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक रविंद्र विश्वकर्मा (28) पुत्र शीतला विश्वकर्मा निवासी मुसरधारा, बिफ्फन (60) पुत्र चुगड़ू,  कृष्णा (8) पुत्र सोबिंद, सोबिंद (35) पुत्र बिफ्फन सभी निवासी मुसरधारा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रात करीब दस बजे बिफ्फन की मौत हो गई। वहीं कृष्णा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें