थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर किरबिल गांव में ग्राम प्रधान बच्चालाल प्रजापति के घर के पास एक पिकअप वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में मंजू (15) पुत्री ललई व ललई (45) तथा एक व्यक्ति अज्ञात निवासी पतखीरना थाना बभनी के निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।