डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में तीन सवार घायल हो गए। सभी घायलों को डाला स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
रेणुकूट की तरफ से आ रहे बाइक सवार हरिओम (23) निवासी बाड़ी व सामने से विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार डाला बाजार निवासी दिनेश (50) और पुत्री स्नेहा (24) की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के पीछे का कारण पांच दिन से सड़क पर ट्रक खड़ा होने को बताया जा रहा है।