फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में तीन घंटे सड़क जाम

Sun, 22 Apr 2018 11:19 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
जाम के दौरान लोगों को समझाती पुलिस।  - फोटो : सोनभद्र
विज्ञापन
बीजपुर बस स्टैंड के समीप शराब और बियर की दुकान का घेराव कर रहवासियो ने रविवार को जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने बीजपुर-रेणुकूट मार्ग जाम कर विरोध शुरू किया तो माहौल गरमा गया। इस दौरान लोगों ने आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस के समझाने व 15 दिनों के भीतर निर्णय लेने के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। तीन घंटे तक किए गए जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिकायत के बावजूद आबकारी विभाग लापरवाही कर रहा।
विज्ञापन


एनटीपीसी रिहंद बस स्टैंड के समीप शराब और बियर की दुकान आबादी में खोले जाने से खफा रहवासी रविवार को सड़क पर उतर आए। महिलाओं के साथ ही तमाम पुरुषों ने भी दुकानों का खुलकर विरोध किया। लोगों में इस कदर आक्रोश था कि दुकान का घेराव करने के बाद भड़के लोगों ने सुबह नौ बजे बीजपुर-रेणुकूट मार्ग जाम कर दिया और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जाम कर रहे लोगों को हटाने के लिए समझाया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि पूर्व में पत्र लिखकर आबादी क्षेत्र से शराब व बियर की दुकान को हटाने की मांग की थी लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता का ही यह आलम है कि दुकान आबादी वाले इलाके में खुल रही है। कहा कि यदि इस पर सख्त रुख नहीं अपनाया गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।  प्रभारी थानाध्यक्ष रूपेश सिंह के समझाने कार्रवाई के लिए 15 दिनों का समय मांगने पर लोगों की नाराजगी खत्म हुई। जाम दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ। करीब तीन घंटे जाम से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।  इस मौके पर जवाहर लाल गुप्ता, दीनदयाल सिंह, सतवंत सिंह, दिनेश, रंजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें