फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन नदी में डूबीं तीन बालिकाएं : नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, तलाश को उतरे गोताखोर; परिवार में छाया मातम

Mon, 04 Nov 2024 05:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चोपन थाना क्षेत्र की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। खबर लिखे जाने तक गोताखोर बालिकाओं की तलाश में लगे हुए थे। 
विज्ञापन
दर्दनाक घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया कंपार्ट नंबर चार के पास सोमवार की दोपहर में दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियां सोन नदी में डूब गई। नदी में नहाते समय यह हादसा हुआ। उनके साथ मौजूद एक अन्य लड़की ने घरवालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे।

विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों व फायर ब्रिगेड के कर्मियों को नदी में उतारकर तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका था। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप बर्दिया कंपार्ट नंबर चार निवासी केदार की पुत्री सरिता (10), सुनीता (12), गांव की ही उषा (14) और काजल (9) के साथ सोन नदी के किनारे पशु चराने गई थीं।

विज्ञापन


वहां चारों नदी में उतरकर नहाने लगी। नदी में किनारे पानी कम था, लेकिन आगे की गहराई का अंदाजा न होने से चारों नहाते हुए गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। सरिता, सुनीता और उषा को नदी में डूबते देख उनके पीछे रही काजल भागकर बाहर आई और घटना की सूचना घरवालों को दी। कुछ ही देर में परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर चोपन पुलिस और ओबरा एसडीएम विवेक सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन


गोताखोरों व फायर ब्रिगेडकर्मियों को नदी में उतारकर डूबी लड़कियों की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि नदी में जाल डालकर डूबी लड़कियों की तलाश की जा रही है। गोताखोरों को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें