फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News : कचहरी में गूंजा... गाजियाबाद पुलिस हाय-हाय..., अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज का विरोध; काम ठप

Mon, 04 Nov 2024 01:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोनभद्र की कचहरी में काम ठप रहा। अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इसके साथ ही गाजियाबाद पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
सोनभद्र की कचहरी में रैली निकालते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की कचहरी में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को सोनभद्र के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। संयुक्त अधिवक्ता मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। कचहरी परिसर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। गाजियाबाद पुलिस हाय-हाय के नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने घटना की न्यायिक जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन




सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में हुई घटना की निंदा की। कहा कि अपने अधिकारों के रक्षा की आवाज उठा रहे अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज ने अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला दी है। इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठीचार्ज में शामिल रहे पुलिसकर्मियों व न्यायिक अधिकारियों के भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसा न होने पर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता उग्र आंदोलन को विवश होंगे। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालता प्रसाद पांडेय, डॉ. अतुल प्रताप सिंह, गंगेश्वर प्रसाद सिंह, संजय गोयल, आशुतोष दुबे, अनुज अवस्थी, महामंत्री राजीव सिंह गौतम, मो. सलीम कुरैशी आदि शामिल रहे। दुद्धी और ओबरा में भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर कामकाज ठप रखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें