म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं, जबकि अन्य विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। समापन समारोह में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, एडीओ पंचायत अजय सिंह, एडीओ आईएसबी शिरीष त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डॉ पीएन सिंह सहित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग एवं विकास खंड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।