फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 25 हजार के इनामी पशु तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड सीमा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बुधवार को आरोपी अंतरराज्यीय पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दो अन्य आरोपी तस्कर भी पकड़े गए।
विज्ञापन


झारखंड में विधानसभा चुनाव और छठ पूजा के मद्देनजर कोन पुलिस चांची कला पुल के पास बार्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुल से तेज रफ्तार में एक सफेद रंग की कार आती दिखी।
रोकने का इशारा करने पर कार सवार भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उनकी पहचान मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र निवासी कामरान, रामनगर के मछरहट्टा निवासी बाबू, और पीयूष सेठ के रूप में हुई।
विज्ञापन

कामरान के पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले, जबकि बाबू के पास से 400 और पीयूष के पास से 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि तीनों शातिर अपराधी है।
इनके विरुद्ध कैंट वाराणसी, चोपन समेत अन्य थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कामरान पर 25 हजार का इनाम था। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चांचीकला चंद्रशेखर यादव, चकरिया चौकी प्रभारी मनोज सिंह, बागेसोती वंश नारायण राय, हेड कांस्टेबल रामजी सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें