फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार तमंचा, लूट का सामान बरामद

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद वार्ड में लें जाए जा रहे मुठभेड़ में पकड़े गए लूट और छेड़खानी के आरो
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी ढोल प्लाजा के पास से बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीनों के पैर में गोली लगी है। तीनों बदमाश बुधवार को मारकुंडी घाटी में भाई-बहन से हुई लूट और छेड़खानी की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए मोबाइल और सात हजार रुपये भी बरामद किया है। तमंचा और कारतूस भी मिला है।
मधुपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बुधवार की रात कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह चचेरी बहन को लेकर इलाज कराने बाइक से म्योरपुर जा रहा था। अचानक काम पड़ने पर रास्ते से वापस लौटने लगा।
विज्ञापन

देर शाम इको प्वाइंट के आगे पहुंचा तो पहाड़ी की ओर से आए तीन लोगों ने अचानक उसे पकड़ लिया। चाकू सटाकर उसका मोबाइल और बहन के इलाज के लिए रखी नकदी लूट लिए। बहन से छेड़खानी करते हुए सोने के कुंडल और गले की सोने की चेन भी छिन ली। किसी तरह वह वहां से बचकर दोनों भागे और पुलिस को सूचना दी। इस तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कोतवाली प्रभारी माधव सिंह के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था। बृहस्पतिवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोढ़ी टोल प्लाजा के पास बदमाशों की घेरेबंदी तो उनकी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो तीन बदमाशों के पैर में लगी। एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान कांशीराम आवास निवासी अजय उर्फ राहुल, सोमनाथ मंदिर के पास कोलान बस्ती निवासी अगस्त उर्फ आजाद, घोरावल के लोहड़ी निवासी चंद्रभूषण खरवार के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उनके पास से तमंचा, कारतूस, लूटे गए मोबाइल फाेन व सात हजार रुपये बरामद किए गए। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें