फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कठनपुरवा गांव के समीप बुुधवार को पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों को धर दबोचा। जबकि अभी एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। उधर, मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली किशोरी ने मंगलवार की देर शाम तहरीर देकर बताया कि वह अपने मौसी के घर गई थी। वहां से 13 मई को वह अपने घर वापस लौट रही थी। बहुअरा गांव में वह आटो में सवार हुई। उसी समय ऑटो में चार युवक मिल गए। चारों उसे जबरदस्ती पास के एक घर में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका आरोप है कि युवकों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि मंगलवार को युवकों ने किशोरी का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़ित किशोरी को लेकर उसके घरवालों ने कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि बुधवार की भोर में करीब चार बजे कठपुरवा पावर हाउस के पास से किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी मोनू, छोटू उर्फ निरहू और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। फरार एक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में टीमें जुटी हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें