सोनभद्र। कोरोना संक्रमण के मामलों में चार दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिन से मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है। बुधवार को सुबह 10 बजे बीते 24 घंटे के भीतर 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि मंगलवार को 63 नये मरीज मिले थे और चार संक्रमितों की मौत हो गई थी। हालांकि बुधवार को ठीक होने वालों की संख्या मंगलवार से कम रही। बुधवार को जहां 161 मरीज ठीक हुए है, वहीं मंगलवार को 206 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामकुंवर ने बताया कि जहां भी लोग संक्रमित मिल रहे हैं उनके घरों के आस-पास बैरिकेडिंग करायी जा रही है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच करायी जा रही है। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवा लेने का आह्वान किया।