ओबरा। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डाला चौकी पुलिस ने बीएसएनएल टॉवर के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लोहे के गाटर बरामद हुए।
डाला चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बीएसएनल टॉवर के पास लोहे के गाटर का सात टुकड़ा लेकर खड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर चोपन थाना में मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। आरोपियों की पहचान नगर के मलिन बस्ती निवासी महावीर बंसल उर्फ कल्लू (19), हनुमान बंसल (33), मुरारी (30) के रूप में हुई। उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल आनंद कुमार गोंड, सत्यप्रकाश, रंजीत सरोज आदि शामिल रहे।