फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीएसए के निरीक्षण में शिक्षक समेत तीन अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को बभनी ब्लॉक के ग्यारह और म्योरपुर विकास खंड के एक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान बभनी में दो शिक्षामित्र और म्योरपुर में एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण में म्योरपुर के भदहर विद्यालय पर तैनात शिक्षक दीपक कुमार अनुपस्थित मिले। बीएसए की जांच के दौरान उन्हें नोटिस जारी किया है। वे प्राथमिक विद्यालय सड़क टोला और फिर कंपोजिट विद्यालय खोतो महुआ पहुंचे। जहां शिक्षामित्र ज्योति अनुपस्थित मिलीं। प्रधानाध्यापिका शुभनीता ने विद्यालय भवन की समस्या से अवगत कराया। प्राथमिक विद्यालय बरवाडाड़ में शिक्षामित्र शांति देवी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने कुल 12 स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि म्योरपुर के गायब शिक्षक को कारण बताओ नोटिस व बभनी में अनुपस्थित शिक्षा मित्रों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें