फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बकाया मांगा तो व्यापारी को दुकान में घुसकर गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के एक फर्नीचर व्यापारी को उधार दिए गए रुपये मांगना भारी पड़ गया है। रुपये लौटाने की बजाय मनबढ़ों ने दुकान में घुसकर गोली मारने की धमकी दी है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रेलवे क्राॅसिंग निवासी फर्नीचर व्यापारी कृष्ण सोनी ने एसपी डॉ. यशवीर सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई कि उनकी कोमल फर्नीचर फर्म है। इससे क्षेत्र के ही अनुराग चौबे ने मार्च और मई के बीच कई बार में फर्नीचर व इससे जुड़े सामान लिया। उस पर पहले से भी पुराना उधार था। यह करीब 1355674 रुपये बकाया का एकमुश्त भुगतान का वादा किया था। बाद में कई बार टोकने पर साढ़े 13 लाख का चेक दिया।
बताया कि जब उन्होंने भुगतान के लिए चेक लगाया तो पता चला कि अनुराग ने चेक के भुगतान को बंद करा दिया है। भुगतान न होने के कारण उन्होंने न्यायालय के माध्यम से केस दर्ज कराया था। गत 20 सितंबर को कचहरी में ही अनुराग और उसके साथी मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि केस को वापस लेने और भुगतान के लिए लगे चेक को निकालने का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर दुकान में घुसकर गोली मारने की धमकी दी गई। एसपी के समक्ष पीड़ित ने कहा कि पूरा परिवार मिल रही धमकियों से भयभीत है। तहरीर पर पुलिस ने अनुराग चौबे, छोटू पांडेय के साथ ही पांच अज्ञात पर जान से मारने की धमकी, मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधार के 15 रुपये मांगने पर दुकानदार और उसके परिजनों को पीटा

सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र में 15 रुपये की उधारी की रकम मांगने पर एक दुकानदार के पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस दस लोगों पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भवना गांव निवासी रमेश ने तहरीर देकर बताया कि वो गांव में परचुन की दुकान चलाता है। वहां गांव का ही विनोद उधार सामान लेने के लिए आ गया। उसने विनोद से पहले के बकाया 15 रुपये देने को कहा तो इससे नाराज होकर उसने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया। सभी दुकान पर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव में आए परिवार के कई सदस्यों की पिटाई भी कर दी। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही विनोद, बबलू, नंदलाल, आरती, संतोषी, अनीता, सुरेश, पारस, दुर्गावती और शिवदास सहित कुल दस लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें