फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह की जयंती पर समाजवाद पर किया गया चर्चा

विज्ञापन
सलखन में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाते अखिल भारतीय नौजवान सभा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सीपीआई का यूथ संगठन आल इंडिया यूथ फेडरेशन की ओर से सोमवार को शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती क्षेत्रीय कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान भगत सिंह और समाजवाद विषयक पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव आरके शर्मा और नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि आज भगत सिंह जिंदा होते तो देश और देश में रहने वालों की स्थिति कुछ अलग ही बयां करती। नौजवानों में आज भी शहीद भगत सिंह के विचार जिंदा हैं। भगत सिंह का विचार सदैव युवाओं के प्रेरणा देता है और देता रहेगा। चिंता जाहिर की कि शहीदों के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और स्कूलों के पाठ्य पुस्तक से भी इनके इतिहास को हटाने की कोशिश की जा रही है। मूल समस्याओं से देश के किसानों, नौजवानों और छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा। ऐसे में यूथ फेडरेशन की और जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि भगत सिंह और उनके साथियों के विचारों को जन जन तक पहुंचाया जाए जिससे लोगों में देश भक्ति और देश के लिए शहीद होने वाले शहीदों के अरमानों के प्रति भावना जागृत हो। इस मौके पर संतोष शर्मा, संजय रावत, कमला प्रसाद, मुन्नाराम, सुनील सोनी, अशोक कुमार, आलोक, मोहम्मद मुस्तफा, धीरज मदेशिया, रोहित शर्मा, प्रेम चंद्र गुप्ता, मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश्वर वर्मा ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें