सोनभद्र। शनिवार को जिले के चार केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिन्हें कोरोना टीकाकरण किया गया उन्हें एक पर्ची भी दी गई। उसमें उनका नाम, जिस कंपनी की वैक्सीन थी वह और अगले 28 दिन के बाद कब टीकाकरण किया जाएगा। इसकी जानकारी दी गई । जिलाधिकारी अभिषेक सिंह बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कार्मिकों, दूसरे चरण में फ्रंड लाईन वर्करों और तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का किया जायेगा। पहले चरण में जिनको वैक्सीन लगाये जा रहे हैं, उन्हें 28 दिन बाद दोबारा वैक्सीन लगाया जायेगा। डीएम ने अभिषेक सिंह ने शुभारंभ के दौरान कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय में कोविड-19 वैक्सीनेशन जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले के नागरिक 6392979260 व 9794857661 पर संपर्क कर सकते हैं।
पहला टीका लगवार उत्साहित दिखे सीएमएस
जिला संयुक्त चिकित्सालय में जब पहला टीका लगाने के लिए सीएमएस डॉ. पीबी गौतम का नाम लिया गया तो वे काफी उत्साहित दिखे। टीकाकरण के बाद बताया कि यह सभी को लगवाना चाहिए। कोरोना को मात देने में टीका काफी कारगर साबित होगा। बताया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। डा. केके सिंह ने कहा कि कोरोना का टीका लगवाने पर कोई दिक्कत नहीं हुई। अन्य टीकों की ही तरह इसे भी लगाया जा रहा है। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह व डॉ. आनंद कुमार ने भी सराहना की। कहा कि टीका को सभी को लगवाना चाहिए। इसके साथ ही दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता का पालन भी करना जरूरी है।