फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी न होने पर प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को चौड़ा कराने वाली चेतक कंपनी द्वारा नगर की नालियां क्षतिग्रस्त करने का खामियाजा अब नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश में नालियां जाम हो गई हैं, जिससे गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे नाराज राबर्ट्सगंज के नई बस्ती के लोगों  ने सोमवार को प्रदर्शन किया  और नगर पालिका पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का चौड़ा करने का कार्य चेतक कंपनी करा रही है। निर्माण के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने कई जगहों पर नालियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। नई बस्ती में जहां नालियां क्षतिग्रस्त हुई हैं वहीं मंडी के सामने पूरी नाली ही पाट दी गई है। इससे बारिश के दिनों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है।

 राबर्ट्सगंज की नई बस्ती में जल निकासी न होने से गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। मुख्य मार्ग से लेकर बस्ती में कई जगहों पर बारिश के पानी के साथ ही गंदा पानी जमा हो गया है। इससे उठ रही दुर्गंध से भी लोग परेशान हैं। इससे नाराज बस्ती के लोगों ने बस्ती में सोमवार को प्रदर्शन किया और नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



चेतक कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। नई बस्ती के राजू जायसवाल, अमरनाथ सिंह, श्रीनाथ पांडेय, सोनी आदि का कहना था कि जल निकासी की समस्या की कई बार शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की गई लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका नतीजा है कि बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों ने चेताया कि यदि जल्द जल निकासी की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो नगर पालिका और कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रकली, प्राची जायसवाल, शैली जायसवाल, शिवा, सुधा, विनोद, शमशाद, चमेली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें