फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी प्रवृति वालों को रेडकार्ड

Sun, 29 Jan 2017 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में खलल डालने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर पुलिस उन्हें लालकार्ड जारी करेगी। इसके लिए पुलिस शहर/गांवों में निवास करने वाले अपराधी प्रवृति के लोगों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस की लालकार्ड पाने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर होगी। इन पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन



अतिनक्सल प्रभावित सोनभद्र में विस चुनाव के लिए 927 मतदान केंद्र एवं 1348 बूथ बनाए गए हैै। इनमें राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी और ओबरा विधान सभा क्षेत्र में क्रिटिकल के रूप में 147 मतदान केंद्र व 220 बूथ एवं बन्नरेबल के रूप में 62 मतदान केंद्र व 137 बूथ है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चारों विधान सभा में 24 जोनल मजिस्ट्रेट और 123 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। जिसमें घोरावल विस में पांच जोनल, 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट, राबर्ट्सगंज में सात जोनल, 38 सेक्टर, ओबरा में सात जोनल, 24 सेक्टर और दुद्धी में सात जोनल व 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 वीडियो निगरानी टीम, 12 उडन दस्ता, 12 स्थायी निगरानी टीम भ्रमणशील है।


 वहीं पुलिस चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी हैै। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि सभी थाना/चौकी इंचार्जों को ऐसे व्यक्ति जो पूर्व के चुनावों में व्यवधान उत्पन्न कर चुके हैं या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है उनकी शिनाख्त कर लालकार्ड जारी करने का निर्देश दे दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह ने कहा कि सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे लोगों पर नजर रखेंगे जिनको लालकार्ड जारी होगा। मजिस्ट्रेटों के पास लालकार्ड पाने वाले व्यक्तियों की सूची उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें