फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इस बार कम हो जाएंगे 11 बीडीसी और 104 ग्राम पंचायत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। नगरीय क्षेत्र के सीमा विस्तार में शामिल हुईं ग्राम पंचायतों के वार्डों का पुनर्गठन किया गया है। अब जिले में 11 बीडीसी और 104 ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की संख्या में कमी नहीं आई है, लेकिन रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के चारों क्षेत्रों के भौगोलिक स्वरूप में काफी बदलाव आया है।
वर्ष 2021 में जिले 629 ग्राम पंचायताें में चुनाव हुआ था। इन ग्राम पंचायतों में 7773 सदस्य के पद थे। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 781 थी।
वर्ष 2022 में हुए रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका के सीमा विस्तार में सात ग्राम पंचायतें शामिल हो गईं। एक ग्राम पंचायत ओबरा नगर का हिस्सा बनी थी। इसके बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 621 हो गई थी। इन ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल भी खत्म हो गया था।
शासन के निर्देश पर अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव से पहले सीमा विस्तार से प्रभावित ग्राम पंचायतों के वार्डों का नए सिरे से पुनर्गठन किया गया है। इसके तहत अब जिले में क्षेत्र पंचायत के 11 वार्ड कम हो गए हैं। ग्राम पंचायत के भी 104 वार्ड में कमी आई है। इस वर्ष 621 ग्राम पंचायत, 781 क्षेत्र पंचायत और 7669 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होंगे। जिला पंचायत सदस्य के 31 पद यथावत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें