फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Sat, 14 Mar 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज का नवीन कृषि मंडी परिसर शनिवार को तीस गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का गवाह बना। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म अदा कराई गई।
विज्ञापन


वर और कन्या को आशीर्वाद स्वरूप उपहार भी दिए गए। सामाजिक संस्था कन्यादान के अध्यक्ष संतोष सिंह चंदेल की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।

दूरदराज से आए वर और कन्या पक्ष के लोगों के लिए यहां इंतजाम किया गया था। कन्याओं के लिए मंडप तैयार किया गया था। मंडी परिसर से ही वर पक्ष की ओर से सामूहिक बारात बैंडबाजे की धुन पर निकली।

 बारातियों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। इसके बाद कन्या पक्ष के मंडप में वर-कन्या का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच ब्राह्मणों ने विवाह संपन्न कराया। विवाह में पहुंचे लोगों ने वर और कन्या को विभिन्न उपहार दिए।
विज्ञापन


किसी ने जेवर के सेट, बर्तन, चौकी तो किसी ने गहने और बक्स आदि दिए। यहां दोनों पक्ष के लोगों के खाने का भी पूरा इंतजाम किया गया था।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद  सपा नेता नरेंद्र कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, फरीद अहमद, रतन लाल गर्ग, मिठाई लाल सोनी, सालीग्राम जायसवाल, बिरला केमिकल्स के अजय उपाध्याय, हिण्डाल्को के राजेश सिंह,

रेणुसागर पावर डिवीजन के समर जैन ने वर और कन्या को आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पांडेय ने किया।

इस मौके पर कमला यादव, मास्टर रामनारायण सिंह, सियाराम जायसवाल, विनीत ओझा, रवि केशरी, राज बहोर  सिंह, आशुतोष सिंह, प्रेमनाथ यादव, संत लाल यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें