फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किराने की दुकान में छत से घुसे चोर, नकदी-सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया चट्टी से शुक्रवार रात एक परचून की दुकान का शेड तोड़कर चोर नकदी-सामान उड़ा ले गए। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर देकर कनेटी गांव निवासी अंबुज यादव ने बताया कि उनकी दुकान महुअरिया चट्टी पर है। शुक्रवार की रात नौ बजे दुकान बंद करके वह रोज की तरहघर चले गए। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर उठाया तो दुकान के अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। बताया कि दुकान की छत सीमेंट सीट की है, जो टूटी थी। था। उसी से चोरों ने घुस कर दुकान में रखें हुए सामान चोरी कर लिए हैं।
गल्ले में रखे 55000 रुपये भी चोरी हो गया। दुकान में रखा हुआ चीनी, सिगरेट, गुटका समेत अन्य सामान चोरी हो गया है। अंबुज यादव ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घटना के बारे में जानकारी ली। सूचना पर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर पर केस दर्ज कर जल्द ही चोरों काे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें