फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: रिटायर्ड सुपरवाइजर के घर चोरों का तांडव, ताला तोड़कर दिया चोरी को अंजाम, फैली सनसनी

Mon, 05 May 2025 05:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने जमकर तांडव किया और लाखों का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर का बिखरा सामान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करमा थाना अंतर्गत तिलौलीकला गांव में रिटायर्ड सुपरवाइजर के घर का ताला तोड़ कर एक लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण और नगदी इत्यादि समान चोरी होने से इलाके में सनसनी  फैल गई। तिलौलीकला गांव निवासी फूलमती देवी पटेल पत्नी स्वर्गीय प्रेमसिंह पटेल आंगनबाड़ी की रिटायर्ड सुपरवाइजर हैं। फूलमती देवी ने बताया कि वह कुछ दिनों से खैरपुर गांव में अपनी बेटी बेबी सिंह के घर रह रही थीं।

विज्ञापन


उनका बेटा कृष्णकुमार प्रयागराज में पढ़ाई करता है। बीती रविवार की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़ कर उसमें रखा नगदी 5000 रूपये, सोने चांदी के आभूषण, बर्तन और कपड़े उठा ले गए। सोमवार सुबह जब वह अपनी बेटी के साथ तिलौलीकला गांव आईं तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ देख कर हैरान रह गई।

घर के अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोर बक्सों में रखा सोने चांदी के आभूषण, नगदी पांच हजार रूपये, कपड़े और बर्तन गायब हैं। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता महिला के मुताबिक कुल एक लाख रुपयों के सामान चोरी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें