फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दिवाली पर नहीं कटेगी बिजली, व्यवस्था दुरुस्त कर रहा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दिवाली पर लोगों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गया है। तारों पर लटक रहे पेड़ों की छंटाई, फ्यूज वायर और जंपर बदलने का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

धनतेरस और दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। रोशनी के त्योहार पर लोग तरह-तरह की रंग बिरंगी झालर घरों, प्रतिष्ठानों और ऑफिस में लगाते हैं। इस कारण बिजली की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। लोड बढ़ने के कारण पुराने तार, जंपर और ट्रांसफाॅर्मर जलने की घटनाएं होती हैं, इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। तारों पर लटक रहे पेड़ों की छंटाई की जा रही है। फ्यूज वायर के साथ ही एलटी लाइन की लीड बदली जा रही है।
एक्सईएन ने कहा कि त्योहार पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली दी जाएगी। इसके लिए जेई और एसडीओ को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि ट्रॉली ट्रांसफार्मर को चेक कर इमरजेंसी के लिए तैयार रखें, फीडर वाइज टीजीटू और लाइन स्टॉफ की ड्यूटी निर्धारित करें और बिजली घर का सीयूजी नंबर हर हाल में चालू रहे। विद्युत सप्लाई की मॉनिटरिंग करने और लाइन में फाल्ट होने पर तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें