अनपरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. रूपेश कुमार बुधवार को अनपरा तापीय परियोजना पहुंचे। इससे पहले उन्होंने एनसीएल सिंगरौली मुख्यालय में कोल इंडिया के नए अध्यक्ष से मुलाकात कर परियोजनाओं के लिए कोयले की उपलब्धता पर चर्चा की।
एमडी ने अनपरा तापीय परियोजना की इकाइयों में संचालन व अनुरक्षण की जानकारी ली। इसके बाद मुख्य महाप्रबंधक जेपी कटियार, महाप्रबंधक दूधनाथ, प्रशांत त्रिपाठी, निखिल चतुर्वेदी और सीएमओ डॉ. एएन बरनवाल के साथ बैठक की। उन्होंने दीपावली व छठ पर विद्युत उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। दामिनी अतिथि गृह में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एमडी को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने दो साल पहले हड़ताल के दौरान निलंबित कर्मचारियों की जांच पूरी करने, सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची जारी करने, पदोन्नति, अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कराने की मांग की गई।