फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिला कांग्रेस कमेटी में होंगे 8 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की 63 सदस्यों की सूची बुधवार को जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से अनुमोदन के बाद जारी सूची में 8 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 40 सचिव, एक प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

शत्रुंजय मिश्र को लगातार तीसरी बार प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि संगठन में काम करने वालों को मौका दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा सामाजिक न्याय की बात करते हैं।
उनकी इसी सोच के कारण आज जिला कांग्रेस कमेटी में पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलित, आदिवासियों और 20 प्रतिशत महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। मजबूत संगठन को लेकर पार्टी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक भगवती चौधरी, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, कोऑर्डिनेटर डॉ. रामाधार जोसेफ, विधि सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव करमचंद बिंद, सेवा दल के अध्यक्ष कौशलेश पाठक, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे आदि ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें