फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहले चरण में 25 से कम छात्र संख्या वाले 18 स्कूलों का विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
कम नामांकन वाले विद्यालयों के संविलियन की कवायद तेज हो गई है। पहले चरण में जिले के 18 स्कूलों को चिह्नित किया गया है। यहां नामांकित बच्चों को पास के दूसरे स्कूलों से जोड़ दिया गया है। विभाग का दावा है कि इस पर अभिभावकों ने भी सहमति दी है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में महज 25 या उससे कम विद्यार्थी पंजीकृत थे। बिखरी आबादी और वृहद भौगोलिक क्षेत्रफल वाले जिले में 2061 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई। पिछले वर्षों की अपेक्षा नामांकन में भी कमी आई है।
पांच सौ से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चों का नामांकन 50 से भी कम है। शासन की ओर से कम नामांकन वाले विद्यालयों को नजदीकी विद्यालयों में जोड़ने का निर्देश जारी किया गया है। हालांकि जिले में भौगोलिक स्थिति के चलते बच्चों के लिए दूरी बढ़ने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

नियमों पर गौर करें तो जिन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं पूरी होंगी, उन्हीं में विलय होना है। इसलिए उपलब्ध संसाधन के आधार पर विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। विलय के लिए एक किलोमीटर की दूरी का मानक रखा गया है।
ऐसे में विभाग अभिभावकों के साथ ही ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर स्कूलाें को विलय करने के लिए सहमति बना रहा है। इस बीच 18 स्कूलों के विलय के सहमति पत्र मिल चुके हैं।
बीईओ की आख्या के आधार पर बीएसए मुकुल आनंद पांडेय की ओर से संबंधित स्कूलों के विलय के निर्देश जारी किए गए हैं। पहले चरण में राॅबर्ट्सगंज ब्लॉक के आठ, चतरा के तीन, घोरावल के एक, चोपन के एक, करमा चार और दुद्धी के एक विद्यालय शामिल हैं। इससे इन स्कूलों के बच्चों की परेशानी बढ़ गई है।

इन स्कूलों का हुआ विलय
दुद्धी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फगुआडाड़ को कंपोजिट विद्यालय कादल से विलय किया गया है। करमा ब्लॉक के प्रावि करनवाह को कंपोजिट करमा, प्रावि बघोरी को कंपोजिट बघोर, उच्च प्राथमिक मदैनिया को कंपोजिट करमा, प्रावि. महुअरिया करकोली को कंपोजिट करकोली, घोरावल के प्रावि. हरिहरपुर को प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द, चोपन के प्राथमिक विद्यालय कजरी को उच्च प्राथमिक करजी, चतरा के प्रावि.संडा को प्रावि हिरनखुरी से जोड़ा गया है। राॅबर्ट्सगंज के प्रावि. सहदेइया को कंपोजिट पचपेडिया से, प्रावि.डोमरिया को कंपोजिट कैथी, प्रावि. कन्हौरा को प्रावि. डेहरीकला, प्रावि. लखनपुरवा को कंपोजिट विद्यालय करारी से विलय किया गया है। प्राथमिक विद्यालय पटना को उच्च प्राथमिक से विलय किया गया है। इसी तरह प्राथमिक विदयालय डोमरिया को उच्च प्राथमिक से विलय किया गया है।

स्कूल विलय के लिए सहमति पत्र स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से भेजे जा रहे हैं। जो भी सहमति पत्र मिल रहा है, उसे सूची में शामिल किया जा रहा है। इस पर भी पूरा-विचार विमर्श करने के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। -मुकुल आनंद पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें