फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम के मरीजों की भरमार रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/केकराही/सलखन/बभनी। जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों का उपचार किया गया। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, बुखार के 29 मरीज आए, जिनका उपचार किया गया। इस मौके पर प्रह्लाद, मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

केकराही स्वास्थ्य केंद्र में 10 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ.राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मेले में ज्यादातर लोग सर्दी जुकाम बुखार के ही मरीज आ रहे हैं। सलखन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 74 मरीजों का उपचार किया गया। इस मौके पर कर्मचारी उपस्थित रहे। बभनी ब्लॉक के घघरी गांव में एकल अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान कृष्णानंद सोनी ने शिविर का शुभारंभ किया। यहां डॉ. अब्दुल फारूक और आशीष कुमार ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान अधिकतर मरीज सीने के इन्फेक्शन, स्किन इन्फेक्शन, सिर दर्द, बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कराने व दवा लेने लोग आए। डाॅक्टर ने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर राजेश कुमार, रामकरन, भगवान दास, कामेश्वर, कृपाशंकर, राजकुमारी, कलावती, आरती आदि उपस्थित रहे।
खलियारी : नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में रविवार को सीएम आरोग्य मेला में कुल 170 मरीजों को दवा का वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अमित सिंह ने बताया कि मेले में कुल 170 मरीजों को दवा का वितरण किया गया है। 21 महिलाओं के वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच कर आयरन, कैल्सियम की गोलियां दी गईं। इस मौके पर सीएचओ सुनीता यादव, आशीष कुमार चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें