फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बसों में सीट के लिए मारामारी, खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार की रात आमडीह पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन निगम की बसों में तीन दिनों तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है। शुक्रवार की सुबह छह बजे से निशुल्क यात्रा शुरू हो गई। 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक महिलाएं अपने परिवार के एक पुरुष के साथ इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए महिलाएं मायके जाने को उत्साहित दिखीं। प्रदेश सरकार की योजना का पहले ही दिन महिलाओं ने खूब लाभ उठाया और परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की। परिवहन निगम की बस में राॅबर्ट्सगंज से वाराणसी की यात्रा कर रही प्रीति और वंदना ने बताया कि प्रदेश सरकार की यह पहल महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा है। भाई के यहां जाने और वापसी का इंतजाम निशुल्क हो गया है। राॅबर्ट्सगंज से रेणुकूट जा रही बीना ने कहा कि छोटी छोटी बचत बड़ा काम आता है। अब राखी पर भाई को राखी बांधने जाने के लिए यात्रा किराया की चिंता नहीं करनी पड़ी। राॅबर्ट्सगंज से वाराणसी जा रही नैंसी ने कहा कि पहले रक्षा बंधन पर भाई के यहां जाने के लिए सोचना पड़ता था लेकिन अब तीन दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से आसानी हुई है।
-
वर्जन...
शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा शुरू हो गई है। इसके बाद से ही लगातार भीड़ बनी हुई है। डिपो की 72 में से 60 बसों को वाराणसी-शक्तिनगर और मिर्जापुर रूट पर लगाया गया है। सुबह से ही यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। -विश्राम, एआरएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें