फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संगठन विस्तार और पंचायत चुनाव की तैयारी पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। अपना दल एस विधानसभा दुद्धी इकाई की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को तुलसी निकेतन धर्मशाला में हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा प्रभारी राकेश यादव और विशिष्ट अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड और जिला अध्यक्ष पंचायत मंच राम सुरेश कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राकेश यादव ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। जिले में पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सदैव वंचितों, दलितों और पिछड़ों की आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि मान सिंह गोंड और राम सुरेश कुशवाहा ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे निरंजन जायसवाल ने सभी जोन व सेक्टर अध्यक्षों को शीघ्र अपनी कमेटियों की सूची जमा करने को कहा। बैठक के दौरान डॉ. सरयू प्रसाद गुप्ता को पूर्वी विंढमगंज जोन का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष उदित नारायण पटेल, लवकुश चंद्रवंशी, दक्षिणी जोन अध्यक्ष राजपाल सिंह कुशवाहा, पश्चिमी जोन अध्यक्ष लाल बिहारी पटेल, चिकित्सा मंच के विधानसभा अध्यक्ष सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रत्नेश केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें