फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेणुकूट-अंबिकापुर रेल लाइन के लिए आंदोलन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। रेणुकूट, म्योरपुर और बभनी होते हुए अंबिकापुर तक रेल लाइन के लिए आंदोलन तेज हो गया है। इसके लिए सरगुजा रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने अंबिकापुर में महामाया चौक से घड़ी चौक तक पदयात्रा की थी। अब उसी तर्ज पर रेणुकूट, म्योरपुर के लोग भी आंदोलन के लिए लामबंद होने लगे हैं।
विज्ञापन

अंबिकापुर-रेणुकूट रेल लाइन के बीच नई रेल लाइन के सर्वे के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट अक्तूबर 2023 में रेलवे बोर्ड को जमा कर दी गई है। इस प्रस्तावित रेल लाइन को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल करने के लिए रेल संघर्ष समिति चरणबद्ध आंदोलन कर रही है। इस नई रेल लाइन को माल ढुलाई और यात्री सुविधाओं के लिहाज से बेहद उपयोगी माना जा रहा है। अंबिकापुर से सोनभद्र के उद्योगों के लिए बॉक्साइट व अन्य कच्चा माल आता है। वहीं सोनभद्र से कोयले की ढुलाई होती है। इस रूट पर आवागमन के लिए अभी सड़क मार्ग ही जरिया है। रेल लाइन बिछने से माल ढुलाई का खर्च कम होगा। साथ ही लोगों के आवागमन में भी सहूलियत होगी। अंबिकापुर से दिल्ली की दूरी कम हो जाएगी तो दूसरी ओर दक्षिण के राज्यों तक भी पहुंच आसान होगी। इस रेल लाइन के लिए पिछले दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा में ध्वनि मत से प्रस्ताव भी पारित हुआ था। अब जन आंदोलन शुरू हो गया है। गत बुधवार को कई सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से संघर्ष समिति के साथ मिलकर पदयात्रा निकाली। यूपी में भी लोग आंदोलन के तैयार हो रहे हैं। भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरि, दीपक सिंह, पारसनाथ गुप्ता, मोनू जायसवाल, सुजीत सिंह आदि का कहना है कि इस रेल मार्ग की महत्ता समझनी होगी। अंबिकापुर की तरह यूपी में भी आंदोलन किया जाएगा, जिससे रेल मार्ग के लिए शीघ्र मंजूरी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें