फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली की मांग में एक हजार मेगावाट की कमी आई

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश के कारण प्रदेश के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बिजली की मांग में भी करीब एक हजार मेगावाट की कमी आई है। दिन में मांग कम होने के कारण निगम सहित निजी क्षेत्र की इकाइयों से भी थर्मल बैकिंग कराई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात बिजली की मांग 27372 मेगावाट दर्ज की गई थी, जो 24 घंटे में 1084 घटकर 26290 मेगावाट पर आ गई। शनिवार को दिन में बिजली की मांग घटकर 15 हजार मेगावाट के आसपास रही।
इस कारण निगम सहित निजी क्षेत्रों की इकाइयों पर थर्मल बैकिंग लगाई गई। निगम की 2630 मेगावाट वाली अनपरा तापीय परियोजना से 1217, एक हजार मेगावाट वाली ओबरा ब तापीय परियोजना से 468 मेगावाट, 660 मेगावाट की ओबरा सी तापीय परियोजना से 284 मेगावाट और निजी क्षेत्र की 1200 मेगावाट क्षमता वाली एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड की दो इकाइयों से कुल 458 मेगावाट की थर्मल बैकिंग कराई गई।
विज्ञापन

पीकआवर में 500 मेगावाट वाली अनपरा की छठवीं से 500 मेगावाट, सातवीं इकाई से 501 मेगावाट और निजी क्षेत्र की एमईआईएल की 600 मेगावाट की दूसरी इकाई से 600 मेगावाट का रिकार्ड उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें