फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के पास शनिवार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार लवकुश (18) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी अशोक कुमार (22) घायल हो गया। उसे बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। शीशटोला निवासी लवकुश और छत्तीसगढ़ के रघुनाथपुर निवासी अशोक कुमार दोपहर बाद बाइक से परसाटोला की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल व एसआई तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
एसओ कमलेश पाल ने बताया कि ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में लिया गया है। युवक के पिता आदित्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें