फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शिक्षणेतर कर्मियों की पदोन्नति का प्रावधान हो

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। छपका स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन के जरिये प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेतर कर्मचारियों की एक पद पर पदोन्नति का प्रावधान करने, राजकीय कर्मचारियों के समान अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कर्मचारियों को 300 दिन के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण सेवानिवृत्ति पर देने सहित 11 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन दिया गया।
प्रदेश संरक्षक तारा सिंह और जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों की मांगों के संंबंध में शासनादेश जारी कराने की मांग की गई। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों (लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी) की मांगों पर कई बार शासन के अधिकारियों की ओर से संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वार्ता की गई। मांगो पर सहमति भी जताई गई, बावजूद अब तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया। इससे शिक्षणेतर कर्मचारियों में सरकार के प्रति अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस मौके पर विश्वनाथ प्रसाद, राहुल कुमार, अभिषेक सिंह, मोहन मिश्रा, जितेंद्र सिंह, शंभूनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें