फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निर्माण निगम के एक्सईएन पर केेस के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की शुक्रवार को सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान डीएम ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। राजकीय इंटर कॉलेज नंदना और बीएसए कार्यालय के अधूरे निर्माण पर डीएम ने राजकीय निर्माण निगम के एक्सईएन पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन




एकीकृत बागवानी मिशन के अंतर्गत शिथिल कार्यशैली पर जिला उद्यान अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि वहां सीसीटीवी कैमरे प्राथमिकता के आधार पर लगाए जाएं और पशुओं के चारे की नियमित आपूर्ति व निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए डीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति भी गठित कर दी गई है। पौधरोपण अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी विभागों को हरीतिमा एप पर जीओ टैगिंग के साथ पौधों की फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया। वहीं, जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बैठक में खाद की दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कहीं भी अधिक मूल्य वसूली पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार पर भी बल देते हुए उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि 15 से 30 जुलाई तक खरीफ फसलों का बीमा पंजीकरण किसानों से अधिक से अधिक कराया जाए। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, बीएसए मुकुल देव पांडेय, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें