फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिजली की मांग ने पार किया 22 हजार का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में बिजली की मांग ने फिर से 22 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार कर लिया है। मांग अपने शीर्ष तक पहुंचने से मात्र ढाई हजार मेगावाट की कम है। बारिश के बाद तेजी से बढ़ती गर्मी के कारण मांग में इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

परवान चढ़ती बिजली की मांग 15 हजार से बढ़ते हुए 22 हजार मेगावाट के आंकड़े के पार पहुंच गई है। सूबे में हुई तेज बारिश ने बिजली व्यवस्था को काफी प्रभावित किया था। आंधी-बारिश में गिरे पोल व खंभों के दुरुस्त होने के साथ ही आपूर्ति की मांग में भी इजाफा देखा जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को दर्ज की गई 20911 मेगावाट की बिजली मांग के सापेक्ष शुक्रवार को 22587 मेगावाट पहुंच गई। वहीं न्यूनतम मांग भी एक हजार मेगावाट से बढ़कर 14070 तक पहुंच गई। तीन दिनों में सात हजार मेगावाट बढ़ी मांग को देखते हुए दोबारा आंकड़े के 25 हजार तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं शुक्रवार को निगम की इकाइयों से 4048 मेगावाट बिजली का उत्पादन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें