फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लुढ़का पारा, चुर्क में न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
ाबर्ट्सगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सर्द हवाओं के चलने से धूप भी बेअसर साबित हो रही है। शनिवार को एक बार फिर चुर्क क्षेत्र में तापमान गिर गया। चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री था। हालांकि दो दिन में हवा की दिशा में परिवर्तन से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से ठंड में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से सर्द हवा चलने के साथ ही तापमान में गिरावट होने से ठंड फिर से बढ़ गई है। सर्द हवा चलने से सुबह और शाम लोग ठिठुरते नजर आ रहे है। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री होने से पूरी रात गलन रही। इससे लोग ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान बढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह से ही निकली कड़ी धूप से लोगों को काफी राहत रही। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट और अधिकतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्द हवा चलने से लोग बेहाल रहे। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में कैद हो गए। बहुत जरूरी होने पर ही लोग सुबह-शाम घर से कहीं निकल रहे हैं। खुद को सिर से पांव गर्म कपड़ा पहन कर ही लोग कहीं आ जा रहे है। कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत यादव ने बताया कि 20 जनवरी तक आंशिक रूप से बादल रहेगा, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। हवा की दिशा शुरुआत में पश्चिमी और बाद में पूर्वी रहने के साथ पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इस बीच न्यूनतम आद्रता 63 से 66 प्रतिशत और अधिकतम आद्रता के 94 से 98 प्रतिशत रहेगी। दो-तीन दिन में तापमान गिरने से ठंड कम हो सकती है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से राबर्ट्सगंज नगर स्थित रैन बसेरा सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। वार्डों में भी अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें