बीजपुर। नेमना गांव स्थिति जंगल में शनिवार की शाम तार और बिजली का उपकरण चुरा रहे दो युवकों को बिजली विभाग के कर्मचारियों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
नधिरा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित बकरीहवां फीडर का बिजली विभाग के अवर अभियंता महेश कुमार, लाइनमैन संदीप के साथ क्षेत्र में निकले थे। इसी बीच नेमना गांव एक व्यक्ति ने जेई को बिजली के तार एवं उपकरण चोरी किए जाने की सूचना दी। सूचना पर दोन लोग मौके पर पहुंचे तो तार चुरा रहे दो युवकों को लिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि शनिवार की शाम को नेमना गांव के पप्पू और धरमु को बिजली कर्मी ने नेमना के जंगल से छह इंसुलेटर और 37 पीस एल्मुनियम के कटे हुए तार के साथ पकड़ कर उन लोगों के हवाले किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।