फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ कार्यालय में चोरी: अलमारी से नकदी और मोबाइल गायब, बीट आरक्षी निलंबित; CCTV कैमरे में दिखा चोर

Fri, 13 Jun 2025 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में संघ कार्यालय में चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। सीसीटीवी खंगाले गए। इस बीच एक आरक्षी को भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
अलमारी तोड़कर निकाल ले गए रकम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर एक स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में हुई चोरी के मामले में एसपी ने गश्त आरक्षी को निलंबित कर दिया है। सीओ सिटी की आख्या के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर एक दलित मोहाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रॉबर्ट्सगंज इकाई का कार्यालय है। घनी आबादी के बीच स्थित इस कार्यालय में बुधवार की रात छत के रास्ते चोर घुस गया था। कार्यालय के कमरे में पहुंचकर आलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखे 45 हजार रुपये नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी गुरुवार को दोपहर बाद हुई। नगर कार्यवाह महेश शुक्ला की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो रात करीब एक बजे के आसपास एक युवक कार्यालय में घुसता दिख रहा है। पुलिस को शक है कि उसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में रात्रि गश्त के लिए कस्बा चौकी के आरक्षी अनिल कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। सीओ सिटी की आख्या के आधार पर गश्त में लापरवाही बरतने पर आरक्षी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। गश्त की चेकिंग करने वाले दल की सक्रियता की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें