फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने बड़े भाई की सिर कुंचकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में रविवार सुबह भाई के रिश्ते को तार-तार करते हुए छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की पत्थर व फावड़े से सिर कूंचकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने अरहर के खेत में छिपे हत्यारोपी को धर दबोचा। भाई ने दूसरे भाई की हत्या क्यों की इसका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई मुन्नीलाल विश्वकर्मा ने बताया कि विसुंधरी गांव निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा (38) पुत्र स्व विश्वनाथ और उसके छोटे भाई घनश्याम विश्वकर्मा के परिवार के लोग अगल-बगल रहते हैं। राधेश्याम ने घर से करीब 200 मीटर दूर पंचर की दुकान की है, जहां वह बाइक व साइकिल का पंचर बनाने का काम किया करता है। रविवार सुबह राधेश्याम विश्वकर्मा अपनी दुकान पर चला गया। करीब दस बजे वह अपने दो बच्चों व पत्नी को दुकान पर बैठाकर नहाने के लिए घर चला गया। वह कपड़े लेकर नहाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई घनश्याम विश्वकर्मा घर के पास उसे मिल गया और किसी काम की बात कह कर राधेश्याम को अपने घर के अंदर ले गया। घर के भीतर भूसा रखने वाले कमरे में उसने राधेश्याम के सिर पर वार कर दिया। राधेश्याम के जमीन पर गिरते ही घनश्याम ने लोढ़े (मसाला पीसने वाला पत्थर) व फावड़े से सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद घनश्याम मौके से फरार हो गया और घर से करीब 500 मीटर दूर अरहर के खेत में छिप गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर राजुकमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, घोरावल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस हत्यारोपी घनश्याम विश्वकर्मा को अरहर के खेत से पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर हादसे के बाद राधेश्याम के परिवार व गांव में मातम छा गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि मृतक राधेश्याम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर आरोपी घनश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें