फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गए युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के चैरी गांव में मंगलवार की सुबह खेत में शौच के लिए गए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के चैरी गांव में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से रामजनम (45) की मंगलवार की सुबह मौत हो गई । मृतक घटना के वक्त खेत में शौच के लिए गया था। वह खेत में टूटकर गिरे ग्यारह हजार विद्युत क्षमता के हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंचे परिजन मौके पर दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। इस दौरान घटनास्थल पर तमाशबीनों की बड़ी मात्रा में भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलवंत की ही सूचना पर म्योरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तार की वजह से ही आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर इसे बदलने का कोई प्रयास नही किया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें