फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के लिए युवक को उतारा था मौत के घाट, आरोपियों की निशानदेही पर फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव में युवक की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक रामआशीष की मां कौशिल्या की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो सच्चाई खुलकर समाने आ गई। मोबाइल के लिए हत्या करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पांच दिन पूर्व गौरी गांव में करमा थाना क्षेत्र के विरहुलिया गांव निवासी रामआशीष घायलावस्था मिला। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय, एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को युवक की मौत का खुलासा करने के लिए लगाया। सोमवार को मृतक की मां कौशिल्या देवी ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर कुसाही गांव निवासी सत्य प्रकाश तिवारी, परसौना निवासी राकेश पांडेय, कसया कला गांव निवासी प्रवीण सिंह पटेल व राहुल शर्मा के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई। मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया, हिंदुआरी समेत कई गांवों में ताबड़तोड़ छापा मारकर सभी आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए नामजद आरोपियों ने बताया कि रामआशीष का मोबाइल छीनना शुरू किया तो उसने विरोध किया। इसलिए उसे पीट कर घायल कर दिया। जब वह अचेत होकर गिर पड़ा तो मोबाइल लेकर फरार हो गए। कहा कि मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। कहा कि आरोपियों का चालान करने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें