फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के लीलाडेवा गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हाल में कृष्णानंद (21) का शव कटहल के पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे लीलाडेवा निवासी कृष्णा चंद पुत्र राधेश्याम गोंड़ अपने परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद सोने के लिए चला गया। मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने कृष्णानंद का शव उसके घर के पास कटहल के पेड़ से लटकता देख शोर मचाने लगे। शोर शराबा सुनकर मृतक के परिजन समेत आसपास के लोग पहुंच गए। तत्कालीन ग्राम प्रधान श्याम कार्तिक जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दलबल के साथ दारोगा एनएन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को उतरवाकर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक युवक मद्रास में कार्य करता था। सप्ताह भर पूर्व ही घर आया था। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें