फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के हमले में दंपती जख्मी, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार की शाम सियार के हमले में दंपती जख्मी हो गए। परसौना निवासी अमलेश आदिवासी (32) पुत्र लालधारी व उसकी पत्नी उषा देवी (30) को सोमवार की देर शाम घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अमलेश ने बताया कि सोमवार की शाम के समय वह अपनी पत्नी उषा के साथ घर के पास खेत में काम कर रहा था। उसी समय अचानक एक सियार पहुंचा और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। पत्नी को सियार के चंगुल से छुड़ाने में सियार ने उस पर भी हमला कर दिया, जिसमें वह भी जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे आस पास के ग्रामीणों ने किसी तरह सियार को वहां से भगाया। निजी साधन से परिजनों ने घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने से परिजनों में आक्रोश रहा। अमलेश ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। बाद में रुपयों की व्यवस्था कर स्वयं व पत्नी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें