फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे शब्द भगवान की आंतरिक शक्ति को इंगित करता है : रामनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन सोनभद्र की ओर से नगर में रविवार को अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण से कृष्ण जी की सुंदर झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

हरिनाम संकीर्तन के पश्चात श्रद्धालुओं में पुस्तक एवं प्रसाद वितरण किया गया। शिव मंदिर प्रांगण में श्रीराधा-कृष्ण जी की सुंदर झांकी सजाई गई। आचार्यों ने विधि-विधान से पूजन कर झांकी निकाली। अनपरा काॅलोनी का भ्रमण कर, अनपरा बाजार होते हुए झांकी सोन पब्लिक स्कूल पहुंची।
इस दौरान दिल्ली के राम नारायण प्रभु ने कहा कि हरे शब्द भगवान की आंतरिक शक्ति को इंगित करता है। यह महामंत्र वैदिक ग्रंथों, विशेष रूप से कली-संतरण उपनिषद में वर्णित है, जो बताता है कि कलियुग में यह मंत्र मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद और आकर्षण के प्रतीक हैं। महामंत्र का जाप मस्तिष्क की गतिविधि को शांत करता है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता आरडी सिंह, आरजी खंडेवाल, प्रदीप राय, धर्मेंद्र, कुंदन, कृष्णा सिंह, एपी सिंह, सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें