राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर में स्थित मां कडे़ शीतला माता मंदिर से शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में महिलाओं ने कलश लेकर नगर का भ्रमण किया।
मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति की ओर से सुबह करीब दस बजे कलश यात्रा निकाली गई।
इस दौरान महिलाएं शीतला माता के जयकारे लगा रही थीं। यात्रा के साथ नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता समेत तमाम श्रद्धालु भारी संख्या में चल रहे थे।