फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 19 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय में बंद पड़ा ताला।
विज्ञापन
 10 सूत्री मांगों को लेकर जिले के आठों ब्लॉक के कर्मचारी आंदोलन पर हैं। मंगलवार को कर्मचारी सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों के कार्य न करने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। बावजूद इसके शासन और जिला प्रशासन की ओर से आंदोलन समाप्त कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीणानंद के आह्वान पर आठों ब्लॉक में बीडीओ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अवकाश पर रहे। सदर ब्लॉक में बीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति की अगुवाई में कर्मचारियों पे मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब तक ब्लॉक स्तर से पंचायती राज, ग्राम्य विकास, लघु सिंचाई, पूर्ति विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, सांख्यिकी, युवा कल्याण समेत अन्य विभागों की योजनाएं एक स्थान पर संचालित होती रही है। लेकिन पंचायती राज विभाग द्वारा काम न करने वाले एक लाख सफाई कर्मियों का भय दिखा कर जनता के लिए अत्यंत लाभप्रद विकास खंडों की संरचना को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।

इसके विरोध में विकास खंड, डीआरडीए और विकास भवन के कर्मचारी अवकाश पर रहे। चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अविलंब मांगों को पूर्ण नहीं की तो 21 जुलाई 2016 से 23 जुलाई, 2016 तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। फिर मांगें पूर्ण नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। कार्य बहिष्कार करने में अवधेश सिंह, अरुण श्रीवास्तव, चंद्रकांत द्विवेदी, शिव नारायण सिंह, सुशील कुमार, अशोक तिवारी, आशीष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें