फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मतदान प्रक्रिया धीमी पड़ गई

विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर ​स्थित मतदान केन्द्र पर वोट देने के बाद निकलती महिलाएं। सं
विज्ञापन
एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव में शुक्रवार को अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मतदान हुआ। इस बूथ पर शिक्षक के कुल 118 मतदाता थे, जिसमें कुल 87 वोट पड़े। महिलाओं के 66 और पुरुष के 21 वोट पड़े। वहीं स्नातक में कुल 1057 मतदाता थे, जिसमें कुल 570 वोट पड़े। स्याही लगाने और पर्ची देने के लिए कमरे में दो लोगों को लगाया गया था, लेकिन एक व्यक्ति के हटने पर कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया धीमी पड़ गई। समर्थकों के आपत्ति पर वहां अतिरिक्त व्यक्ति की व्यवस्था की गई। देर शाम पेटियों को सील पर पुलिस सुरक्षा में टीम जिले की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

मतदाताओं में दिखा उत्साह
दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शिक्षक पद के लिए बने बूथ पर कुल 131 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 103 ने वोट दिया। दूसरे स्नातक बूथ पर कुल 1955 मतदाताओं में से 1105 ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इस प्रकार क्षेत्र में कुल 56.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुरक्षा बलों की तैनाती से पूरा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें