फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विंध्याचल वॉरियर्स ने विंध्याचल स्ट्राइकर्स को अंतिम ओवर में हराकर ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
ट्राफी के साथ वीपीएल 2026 की विजेता विंध्याचल वॉरियर्स की टीम। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
सोनभद्र। एनटीपीसी विंध्याचल में आयोजित विंध्याचल प्रीमियर लीग (वीपीएल -2026) एवं जूनियर वीपीएल-2026 टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ। दो सप्ताह तक चले इस क्रिकेट महोत्सव में 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले, जोशीले प्रदर्शन तथा कर्मचारियों, सहयोगियों एवं उनके परिवारों का समर्थन देखने को मिला।
विज्ञापन

फाइनल बेहद रोमांचक रहा। इसमें विंध्याचल वॉरियर्स ने विंध्याचल स्ट्राइकर्स को अंतिम ओवर में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉरियर्स टीम ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी की और अंतिम दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाकर जीत हासिल की। जूनियर वीपीएल -2026 में विंध्याचल टाइटंस विजेता बने, जबकि रॉयल चैलेंजर विंध्याचल उपविजेता रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) उपस्थित रहे। इस मौके पर एजे राजकुमार, महाप्रबंधक ओ एंड एम, एसके सिन्हा महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं एफएम) एवं अध्यक्ष (स्पोर्ट्स काउंसिल), रूमा दे शर्मा मानव संसाधन प्रमुख विंध्याचल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें