फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूपी से ले जाया जा रहा तीन हजार गड्डी तेंदू पत्ता जब्त, सात बाइक सीज

विज्ञापन
छतीसगढ़ के जंगल मे लगे फड़ पर पत्तियों का ढेर-संवाद
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के मनरू-घुटरा क्षेत्र स्थित यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर रविवार की रात छत्तीसगढ़ वन विभाग ने तेंदू पत्ता की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सात बाइक और करीब तीन हजार गड्डी तेंदूपत्ता जब्त किया। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

तस्कर यूपी के जंगलों से तेंदूपत्ता तोड़वाकर बाइक से छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे। वन विभाग को पहले से इसकी सूचना मिल चुकी थी, जिसके आधार पर टीम सीमा क्षेत्र में घात लगाकर बैठी थी। जैसे ही बाइक सवार तस्कर सीमा पार कर छत्तीसगढ़ क्षेत्र में पहुंचे, टीम ने घेराबंदी कर दी। कार्रवाई देख तस्कर बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। वन विभाग की टीम ने जब्त सात बाइकों और तेंदूपत्ता को ट्रैक्टर से पचावर स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचाया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जब्त बाइकों में तीन बाइक उत्तर प्रदेश की भी हैं। वन दरोगा हरिशंकर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का मूल्य यूपी की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है। इसी वजह से हर साल सीमा क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। म्योरपुर वन रेंजर जबर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सीमा पर टीम जरूर गई थी लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। कहा कि किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें