म्योरपुर क्षेत्र में विंध्य एक्सप्रेस वे के लिए सर्वे करते कंपनी के प्रतिनिधि।
सोनभद्र। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे सोनभद्र जिले के 108 राजस्व गांवों से होकर गुजरेगी।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की तरफ से तहसीलवार परियोजना से प्रभावित गांवों के राजस्व मानचित्रों और अन्य भूमि संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन की तरफ से प्रस्तावित 330 किलोमीटर लंबी विंध्य एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है, यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज जिले से होकर भदोही, मिर्जापुर जिले से होते हुए सोनभद्र आएगी।
इसके निर्माण के लिए जरूरी कवायदें चल रही है। एक तरफ जहां विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण केे लिए मिट्टी की टेस्टिंग का काम चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ यूपीडा की तरफ से विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित होने वाले गांवों की सूची जारी करते हुए जिला प्रशासन से जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।